बोड़ला – कार्यालयीन समय में एक कर्मचारी अपने कार्य स्थल में बड़े आराम से सोता हुआ देखा गया |

जी हाँ हम बात कर रहे हैं एक ऐसे कर्मचारी के बारे में जो अपने कार्य स्थल में मौजूद तो था लेकिन बड़े आराम के साथ वहीं पर सो भी रहा था |

यह घटना कल दिनांक 20 मई 2026 को बोड़ला की है | सबसे पहले हम आपको नगर बोड़ला के बारे में बता दे कि यह नगर जिला कबीरधाम का एक जनपद पंचायत है और साथ ही यह एक नगर पंचायत भी है | रायपुर – जबलपुर राष्ट्रीय मार्ग के किनारे स्थित इस नगर की दूरी अपने जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 21 किलोमीटर है | जब सुपर समर्थन की चिट्ठी की टीम अपने कार्य से बोड़ला स्थित कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना में पहुँची तो वहाँ उसने देखा कि वहाँ अपने कार्य स्थल में मौजूद एक कर्मचारी अपने कार्य को नही करके बड़े आराम से सो रहा है | जब हमारे द्वारा उस कर्मचारी के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि उस कर्मचारी का नाम हेमनारायण सिंह है और वह विभाग और किसी कंपनी के बीच हुए अनुबंध के तहत वहाँ पर पदस्थ है |

आश्चर्य इस बात को लेकर होता है कि जब एक साधारण एवं मेहनतकश आम आदमी कुछ रुपये कमाने के लिए कड़ी धूप में भी मेहनत करने से पीछे नहीं हटता और मेहनत करता है और एक तरफ शासकीय भवन के छाए तले अनुकूल वातावरण में काम नहीं करके इस तरह एक कर्मचारी को सोते हुए देखा जाता है |

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।