मुंगेली, 13 अगस्त 2025 । कृषि उत्पादन आयुक्त रायपुर सहला निगार मुंगेली जिले के दौरे पर रहीं। उन्होंने नेशनल मिशन ऑन इडिबल ऑयल-ऑयलसीड योजनांतर्गत वैल्यू चौन क्लस्टर अंतर्गत जिले के विभिन्न गॉवों में मूंगफली प्रदर्शन का अवलोकन किया। एपीसी ने ग्राम पालचुवा, खैरवार, जमकुही एवं नुनियाकछार में कृषकों विस्तृत चर्चा कर तिलहन क्षेत्र विस्तार एवं बीज उत्पादन कार्यक्रम में अधिक रूचि लेने वाले कृषकों को धान के स्थान पर अन्य दलहन, तिलहन फसल लेने के हेतु प्रेरित किया। साथ ही धान एवं अन्य फसलों के 10 वर्षाे के अंदर की प्रजातियों का अधिक से अधिक उपयोग करने की सलाह दी।

इस दौरान आयुक्त निगार ने ग्राम नुनियाकछार के किसानों की मांग पर हार्वेस्टिंग के पूर्व मूंगफली छिलाई यंत्र प्रदान करने के निर्देश उप संचालक कृषि को दिए। उन्होंने योजना के तहत तेल मिल स्थापित कर अधिक से अधिक तिलहन उत्पादक किसानों को लाभान्वित करने निर्देशित किया। इसके साथ ही प्राकृतिक खेती योजनांतर्गत भी नये क्लस्टर तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिये। उन्होंने समस्त कृषि अमलों के कार्यों की सराहना करते हुए और अधिक से अधिक कृषकों को तिलहन उत्पादन कार्यक्रम में जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। इस अवसर पर नुनियाकछार के कृषक सुकालू निषाद ने आयुक्त निगार को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान संभागीय संयुक्त संचालक कृषि बिलासपुर एम. के. चौहान, उपसंचालक कृषि मुंगेली एम. आर. तिग्गा, सहायक संचालक ललिता मरावी, सुभाष सोनी अनुविभागीय कृषि अधिकारी, के. एल. मनहर, एम.एल.कुर्रे, के.पी. घिंडोरे, एल. के. कोसले वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं राजेश साहू, उमेश दीक्षित कृषि विकास अधिकारी, लोमश साहू, तरूण पटेल वरूण कुमार वर्मा, उमेंद टोंडे, ए.डी. भास्कर, थानू जायसवाल, संदीप वास, डी.डी. भास्कर, बी.पी. बघेल, प्रकांत बघेल, उमाशंकर बंजारा, मोहन साहू, वर्षा वर्मा सहित अन्य ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी एवं समस्त कृषि स्टॉफ तथा कृषक उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।