कवर्धा, 12 जून 2026 । विकासखंड बोड़ला के ग्राम पंचायत भलपहरी एवं नेउरगांवकला में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत चल रहे कार्यों का निरीक्षण करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम अभिषेक अग्रवाल मौके पर पहुँचे। उन्होंने गोबरधन योजना के अंतर्गत गोबर गैस प्लांट एवं ठोस अपशिस्ट प्रबंधन 2026 के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान सरपंच, सचिव, पंच एवं ग्राम वासियों को घर-घर कचरा संग्रहण करने, प्रत्येक घर से यूजर चार्ज लेने महिला समूहों को प्रोत्साहन राशि प्रदाय करनें के संबंध में चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान उपस्थित ग्रामीणों से कहा कि स्वच्छ गांव तभी स्वच्छ बनाया जा सकता है जब सभी की भागीदारी होगी। सभी नागरिक एवं महिला स्वच्छाग्रही की भागीदारी के साथ सामूहिक सहभागिता और प्रत्येक घर में गीला कचरा, सूखा कचरा, सेनेटरी कचरा एवं विशेष कचरा का निपटान एवं प्लास्टिक का उपयोग कम हो।

ग्रामीणों से चर्चा करते हुए सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि ज्यादा वेस्ट जेनरेट करनें वाले स्थान जैसे ढाबा, मैरिज हाल, हॉटल इत्यादि जो अधिक कचरा प्रतिदिन करते है उनका चिन्हांकन कर ऑनलाईन रजिट्रेशन करने के निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत सचिव को निर्देशित किया गया कि कचरा डंपिंग स्थल का चयन कर कचरे का उचित तरीके से निपटान करवाएं। निरीक्षण के दौरान ग्राम पंचायत के सरपंच सचिव योजना से जुड़े अधिकारी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।