मुंगेली, 25 मई 2026// जिला चिकित्सालय में आयोजित होने वाले जिला मेडिकल बोर्ड की तिथि में संशोधन किया गया है। शारीरिक योग्यता प्रमाण पत्र (मेडिकल फिटनेस) हेतु प्रत्येक बुधवार को आयोजित होने वाला मेडिकल बोर्ड इस बार शासकीय अवकाश के कारण गुरुवार 28 मई 2026 को आयोजित किया जाएगा। इसके तहत 28 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक पंजीयन किया जाएगा। संबंधित आवेदकों से निर्धारित समय पर उपस्थित होने तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ पंजीयन कराने कहा गया है।Post navigationधान उठाव और अंतिम निराकरण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई प्रथम बस्तर आवासीय खेल अकादमी हेतु चयन प्रक्रिया प्रारंभ