दुर्ग। जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एशिया के सबसे बड़े स्टील प्लांट भिलाई इस्पात संयंत्र में ब्लास्ट फर्नेश में गैस रिसाव हुआ है, इसके चपेट में तीन मजदूर आ गए गैस रिसाव के कारण सभी की हालत गंभीर बताई जा रही है| और सभी को तत्काल सेल के सेक्टर 9 हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि बीएसपी का ब्लास्ट फर्नेश-6 में कैपिटल रिपेयर चल रहा था और इसको चालू करने के पहले ही फर्नेश का स्टोव हिट हो गया और स्टोर नंबर 18 में गैस रिसाव होने लगा| जिससे तीन मजदूर मोहम्मद मेराज, हरि चरण और मोहनलाल गुप्ता बुरी तरह से घायल हो गए, घायलों को प्रारंभिक उपचार देने के बाद तत्काल सेल के सैक्टर 9 के आईसीयू में एडमिट कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।Post navigationपाइप लाइन लीकेज मरमत के लिए निगम का 13 नवंबर को शटडाउन, शहर 6 वार्डो में रहेगा जलप्रदाय प्रभावित पीएम आवास योजना 2.0:परिवारों को घर के साथ साथ आर्थिक मदद भी,जाने नया नियम,पीएम आवास योजना में कई अहम बदलाव के साथ हितग्राहियों को कई फायदे होंगे