बेमेतरा, 16 मई 2025:-जिले में 17 मई को आयोजित होने वाली तिरंगा यात्रा को लेकर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज शाम 6 बजे जिला कार्यालय में बैठक लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि तिरंगा यात्रा 17 मई की सुबह 08 बजे कृषि उपज मंडी से प्रारंभ होकर जय स्तंभ चौक तक निकाली जाएगी। कलेक्टर शर्मा ने सभी जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे समन्वय और सक्रिय भागीदारी से इस आयोजन को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक है, जिसमें जिले के नागरिकों की सहभागिता अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की कि वे इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और आयोजन को सफल बनाएं।इसके साथ ही कलेक्टर ने जानकारी दी कि 17 मई को जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में भी तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम के सुचारु एवं प्रभावी क्रियान्वयन के लिए टेकचंद अग्रवाल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत बेमेतरा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।Post navigationआज तिरंगा यात्रा निकलेगी सुशासन तिहार-2025