जांजगीर-चांपा, 26 नवम्बर 2025 । जिले में संविधान दिवस के अवसर पर आज सभी अमृत सरोवर स्थलों पर विविध कार्यक्रमों के साथ संविधान दिवस मनाया गया और भारत का संविधान की उद्देशिका का वाचन और जल संरक्षण की ली शपथ ली गई।

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन तथा जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गोकुल रावटे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रमों में मनरेगा श्रमिकों, स्व-सहायता समूहों और स्व सहायता समूह की दीदियों, युवाओं, स्कूली व कॉलेज विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्राम पंचायत में अमृत सरोवर में आयोजित कार्यक्रमों की शुरुआत संविधान की प्रस्तावना के वाचन से की गई। इसके बाद मौलिक अधिकारों एवं नागरिक कर्तव्यों पर चर्चा, जल संरक्षण और सरोवर सुरक्षा की शपथ, सांस्कृतिक गतिविधियां, तथा अमृत सरोवर की सफाई, गाद निकालने और पौधारोपण की गतिविधियां आयोजित की गई। अमृत सरोवर तट पर श्रमदान और पौधारोपण किया गया।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।