कबीरधाम – आज दिनांक 18/01/2025 को केंद्र सरकार के स्वामित्व योजना के तहत ग्राम पंचायत भागूटोला के आश्रित ग्राम चिमागोन्दी में अधिकार अभिलेख का वितरण 22 लाभार्थियों को किया गया | ग्यातब्य हो की ग्राम पंचायत भागूटोला जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत कवर्धा के अंतर्गत है | जिन 22 लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया गया वे सभी ग्राम चिमागोन्दी के निवासी है | ग्राम चिमागोन्दी ग्राम पंचायत भागूटोला का एक आश्रित ग्राम है | ग्राम पंचायत के सचिव डमरू नाथ योगी ने सुपर समर्थन की चिट्ठी से चर्चा करते हुए बताया की कुछ समय पूर्व हुए सर्वे के आधार पर लाभार्थियों को इस योजना का लाभ दिया जा रहा है | सर्वे ड्रोन की सहायता से किया गया था | जो लाभार्थी जितनी जगह पर काबिज है उसे उतने ही जगह का अधिकार अभिलेख दिया जा रहा है | इस कार्यक्रम में सहकारी समिति के अध्यक्ष पवन पटेल, जिले के समाजसेवी सुजीत गुप्ता, ग्राम पंचायत की महिला सरपंच सुमित्रा साहू, ग्राम पंचायत के सचिव डमरू नाथ योगी सहित भारी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिती रही |Post navigationसुदूर वनांचल, दुर्गम पहाड़ियों के बीच बसे बैगा बाहूल्य जनजाति क्षेत्रों में सड़कों के जाल बिछने से आ रही एक नई क्रांति सड़क सुरक्षा माह अंतर्गत किया गया जागरूकता कार्यक्रम