मुंगेली, जून 2025 । जिला प्रशासन द्वारा जनजातीय क्षेत्रों में समावेशी विकास की दिशा में चलाए जा रहे “धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान” के तहत लोरमी विकासखण्ड के सुदूर वनांचल ग्राम छपरवा में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में ग्राम छपरवा निवासी राकेश कुमार बैगा अपने 07 वर्षीय बेटे अरविंद बैगा का आधार कार्ड बनवाने के लिए पहुंचे थे। शिविर में जब कलेक्टर कुन्दन कुमार ने स्वयं अरविंद बैगा को आधार कार्ड सौंपा, तो उस क्षण ने पूरे गांव को एक नई आशा और भरोसे से भर दिया। यह केवल एक दस्तावेज़ नहीं, बल्कि एक समावेशी और सुरक्षित भविष्य की चाबी थी।

राकेश कुमार बैगा ने भावुक होते हुए कहा कि अब मेरा बेटा अरविंद भी स्कूल की सुविधाएं, छात्रवृत्तियां और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ ले सकेगा। हम वनांचलवासी भी अब पीछे नहीं रहेंगे। शासन-प्रशासन का धन्यवाद, जिन्होंने हमें हमारी पहचान और सम्मान लौटाया।” इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल भी उपस्थित रहे। उन्होंने कलेक्टर के साथ मिलकर गांव में बैगा आदिवासियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

 

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।