मुंगेली, 21 जून 2025 । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला जेल देवरी में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में जेल स्टाफ और बंदियों ने सहभागिता की। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक भागवत प्रसाद द्वारा विविध योगाभ्यास कराए गए। सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल ने बताया कि यह 11वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस है और इसका उद्देश्य कैदियों को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ बनाना है। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से तनाव में कमी आती है और विचारों में सकारात्मकता आती है। योग शरीर के भीतर उत्पन्न होने वाले विकारों से लड़ने की क्षमता विकसित करता है तथा मन को भी शांत करता है।कार्यक्रम के दौरान कैदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योगाभ्यास के लाभों को अनुभव किया। उन्होंने बताया कि योग से उन्हें मानसिक शांति मिलती है और जेल में बिताया जा रहा समय अब पहले की तुलना में बेहतर लगने लगा है। इस अवसर पर मुख्य प्रहरी वतन शर्मा, प्रहरी भरतलाल साहू, दिलीप कंकरेकर समेत सभी जेल अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक जेल अधीक्षक ममता पटेल ने किया। Post navigationधरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान बना उम्मीद की किरण जन संवाद से जनकल्याण ही विष्णु के सुशासन का उद्देश्य – उप मुख्यमंत्री साव