बेमेतरा, 30 मई 2025/ पूर्व वर्ष की भाँति इस वर्ष भी कल 31 मई 2025 को “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” के रूप में जिले की स्वास्थ्य संस्थाओं में मनाया जाएगा। इस अवसर पर बेमेतरा जिले में विशेष अभियान चलाकर तम्बाकू सेवन के दुष्प्रभावों, कोटपा एक्ट 2003 एवं ई-सिगरेट एक्ट 2019 के प्रभावकारी अनुपालन एवं वैकल्पिक रोजगार के बारे में लोगों को जानकारी दी जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक, जिला चिकित्सालय बेमेतरा सहित जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों—विकासखण्ड बेमेतरा, बेरला, नवागढ़ एवं साजा को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

जारी पत्र में कहा गया है कि अधीनस्थ सभी स्वास्थ्य संस्थाओं में “विश्व तम्बाकू निषेध दिवस” को मनाना सुनिश्चित करें। जहां नशामुक्ति हेतु प्रशिक्षित दन्त चिकित्सक / काउंसलर उपलब्ध हैं, वहां विशेष कैम्प लगाकर तम्बाकू सेवन करने वाले व्यक्तियों की जांच, परामर्श एवं उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही, आयोजित कैम्प का फोटोग्राफ व रिपोर्ट कार्यालय को भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।