बेमेतरा, 30 मई 2025:- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बेरला, जिला बेमेतरा में आज सिस्कॉल (स्टील इंफ़्रा सलूशन पीवीटी एकटीडी.) कंपनी द्वारा तकनीशियन व्यवसाय हेतु प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया गया। इस प्लेसमेंट कैंप में संस्था के विद्युतकार, फिटर और वेल्डर व्यवसाय के उत्तीर्ण अथवा अंतिम वर्ष में अध्ययनरत 15 प्रशिक्षार्थियों का चयन किया गया। चयनित प्रशिक्षार्थियों को अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात सिस्कॉल कंपनी में जॉइनिंग दी जाएगी। इस पहल से तकनीकी छात्रों को उद्योग क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे और उन्हें व्यावसायिक अनुभव भी प्राप्त होगा। संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन समय-समय पर कर छात्रों को प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।