बेमेतरा, 25 नवंबर 2025:- समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के तहत इस वर्ष बेमेतरा जिले में किसानों के लिए की गई व्यवस्थाओं का सकारात्मक असर खेत-खलिहानों तक स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। इसी कड़ी में ग्राम खाती के कृषक पीलूराम साहू की कहानी शासन की किसान हितैषी नीतियों और सुचारू खरीदी व्यवस्था का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। किसान पीलूराम साहू ने धान उपार्जन केंद्र खाती में 73 कट्टा धान विक्रय कर समर्थन मूल्य का लाभ प्राप्त किया। धान बेचने के बाद उन्होंने शासन एवं प्रशासन के प्रति गहरी संतुष्टि व्यक्त करते हुए व्यवस्थाओं की खुलकर प्रशंसा की।तकनीक आधारित प्रक्रिया से किसानों को बड़ी सुविधाकृषक पीलूराम साहू ने कहा पहले टोकन के लिए लंबी लाइन लगानी पड़ती थी, पूरा दिन निकल जाता था। अब मोबाइल से ही ऑनलाइन टोकन कट जाता है। समय पर सूचना मिल जाती है और केंद्र पहुंचते ही तुरंत तुलाई हो जाती है। इससे समय और मेहनत दोनों की बचत होती है। उन्होंने विशेष रूप से माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लागू की गई ऑनलाइन टोकन प्रणाली को किसानों के लिए अत्यंत लाभकारी बताया।खरीदी केंद्रों में सुगम और पारदर्शी व्यवस्थाकृषक ने बताया कि अब खरीदी केंद्रों में न तो भीड़ की समस्या है और न ही किसी प्रकार की परेशानी। त्वरित तुलाई, पारदर्शी प्रक्रिया, समय पर भुगतान जैसी सुविधाओं ने किसानों में उत्साह और भरोसे का माहौल बनाया है।पीलूराम साहू की सफलता—नीतियों के असर का प्रत्यक्ष प्रमाणकिसान पीलूराम साहू की यह सफलता दर्शाती है कि सरकार की तकनीक आधारित पहलें केवल कागजों में नहीं, बल्कि गांव-गांव के किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही हैं। किसान अब सुविधाओं का पूरा लाभ उठाकर आत्मविश्वास के साथ अपना उत्पाद विक्रय कर पा रहे हैं। बेमेतरा जिले में सुव्यवस्थित और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था सरकार की किसान हितैषी सोच को मजबूत रूप में प्रस्तुत कर रही है। Post navigationकलेक्टर रणबीर शर्मा ने CGPSC 2024 में चयनित अभ्यर्थियों को किया सम्मानित रानी लक्ष्मीबाई जयंती के अवसर पर अभाविप ने आयोजित की “छात्रा सम्मेलन ” ।