बेमेतरा 2 जून 2025 । जिला बेमेतरा में जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” के प्रभावी कियान्वयन हेतु “जल-वन-जन : एक प्राकृतिक बंधन अभियान” के थीम पर जल ग्रहण क्षेत्रों के प्रबंधन एवं संरक्षण हेतु पर्याप्त प्रचार-प्रसार एवं जन जागरूकता के कार्य किए जा रहे है ।

जिला प्रशासन द्वारा इसी के तहत आज स्थानीय छविगृह ( सिनेमाघर) में प्राकृतिक संसाधन एवं पर्यावरण पर आधारित जल संरक्षण और वर्षा जल संचयन आदि का शॉट फ़िल्म का प्रदर्शन किया । इसमें विख्यात फ़िल्म निर्माता सत्यजीत रे की फ़िल्म का भी प्रदर्शन भी दर्शकों देखने को मिला ।

जल शक्ति अभियान “कैच द रैन” के प्रभावी कियान्वयन हेतु “जल-वन-जन के तहत आयोजित फ़िल्म देखने खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, क्षेत्रीय विधायक दीपेश साहू, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू,पूर्व विधायक अवधेश चंदेल,अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ रजकर बोर्ड प्रह्लाद राजकर, नगर पालिका अध्यक्ष विजय सिन्हा, अध्यक्ष जनपद हेमा दिवाकर, अजय साहू, राजेन्द्र साहू, जनप्रतिनिधि, सहित पत्रकारगण, अधिकारी-कर्मचारी ने देखी ।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।