बेमेतरा, 18 जून 2025 । छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमेन डेका दिनांक 19 एवं 20 जून 2025 को बेमेतरा जिले के दौरे पर रहेंगे। इस अवसर पर वे जिला प्रशासन के अधिकारियों से भेंट करेंगे तथा ग्राम टेमरी में वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम अनुसार, राज्यपाल डेका 19 जून को अपराह्न 3:30 बजे राजभवन, रायपुर से प्रस्थान कर शाम 4:45 बजे सर्किट हाउस, बेमेतरा पहुँचेंगे। यहाँ उनका आगमन और विश्राम निर्धारित है। इसके उपरांत शाम 5:00 बजे वे जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। रात्रि विश्राम सर्किट हाउस, बेमेतरा में निर्धारित है।

अगले दिन, 20 जून को प्रातः 10:00 बजे वे सड़क मार्ग से ग्राम टेमरी, जिला बेमेतरा के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:00 बजे ग्राम टेमरी में आगमन उपरांत वृक्षारोपण करेंगे एवं प्रमुख नागरिकों के साथ बैठक में शामिल होंगे। वह दोपहर 12:45 बजे वे राजभवन, रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और अपराह्न 2:15 बजे रायपुर स्थित राजभवन में पुनः आगमन करेंगे।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।