मुंगेली, 11 अगस्त 2025 । जिले में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस गरिमामय वातावरण में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया और वहां रंग रोगन, बैठक व्यवस्था, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड, विद्युत व ध्वनि विस्तारक यंत्र सहित अन्य आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने कहा कि 15 अगस्त को जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 09 बजे जिला मुख्यालय स्थित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्टेडियम में किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, परेड की सलामी और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया जायेगा। कार्यक्रम में शहीदों के परिवारजन को सम्मानपूर्वक आमंत्रित कर शाल व श्रीफल से सम्मानित किया जाएगा। समारोह स्थल पर छात्र-छात्राओं द्वारा पीटी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाएगी।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।