बेमेतरा, 15 जून 2025 । शासन के निर्देशानुसार इस वर्ष ग्यारहवां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 21 जून को “योगा संगम” एवं “हरित योग” थीम पर जिले में उत्साहपूर्वक मनाया जाएगा। इस अवसर को सफल बनाने के लिए 15 जून से 21 जून तक योग सप्ताह का आयोजन जिले, विकासखण्ड मुख्यालयों एवं नगरीय निकायों में प्रारंभ हो गया है।

जिला स्तरीय मुख्य कार्यक्रम कंतेली स्टेडियम बेमेतरा में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की गतिविधियाँ योगा पोर्टल http://yoga.ayush.gov.in पर अपलोड की जाएंगी। आयोजन की सफलता हेतु विभिन्न विभागों को दायित्व सौंपे गए हैं।

मुख्य नोडल अधिकारी जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी होंगे, जबकि सहायक नोडल अधिकारी उप संचालक समाज कल्याण एवं जिला शिक्षा अधिकारी को नियुक्त किया गया है।

इस योग सप्ताह के माध्यम से योग को जन-जन तक पहुँचाने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं प्राकृतिक परिवेश में योगाभ्यास को प्रोत्साहन देने का उद्देश्य रखा गया है। सभी विभागों एवं आमजन से इसमें भागीदारी की अपील की गई है।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।