मुंगेली, 25 अक्टूबर 202 । लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता संजय सिंह ने मुंगेली जिले के प्रवास के दौरान जल जीवन मिशन के तहत संचालित निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण कर प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। मुख्य अभियंता ने इस दौरान लोरमी विकासखंड के ग्राम खुड़िया में निर्माणाधीन वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट, जेड बी आर, एम बी आर एवं फिल्टर बेड का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति का जायजा लिया तथा निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों के पालन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी सुनिश्चित करें कि गांवों में समय पर जल प्रदाय शीघ्र प्रारंभ हो।

इसके पश्चात मुख्य अभियंता सिंह ने मुंगेली विकासखंड के ग्राम छाता में निर्माणाधीन जेड बी आर का भी निरीक्षण किया। उन्होंने स्थल पर उपस्थित अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली और कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत राज्य शासन का उद्देश्य “हर घर नल से जल” उपलब्ध कराना है, इसलिए किसी भी स्तर पर विलंब या गुणवत्ता में समझौता स्वीकार्य नहीं होगा। निरीक्षण उपरांत सिंह ने खंड कार्यालय में विकासखंडवार समीक्षा बैठक लेकर लंबित कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं को प्राथमिकता से पूर्ण करें, ताकि आमजन को शीघ्र पेयजल की सुविधा मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि कार्यों की सतत मॉनिटरिंग और स्थल निरीक्षण के माध्यम से गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। बैठक में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता कुंदन राणा, पथरिया एसडीओ सुधाकर सोनकुशरे, मुंगेली एसडीओ आशीष मिश्रा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed