कबीरधाम, 12 जून। तहसील पिपरिया अंतर्गत ग्राम झिरना की कृषि भूमि को आगामी पांच वर्षों के लिए कृषि प्रयोजनार्थ नीलामी में दिया जाएगा। नीलामी 18 जून 2025 बुधवार को प्रातः 11 बजे सामुदायिक भवन, वार्ड क्रमांक 15, नगर पंचायत पिपरिया में आयोजित की जाएगी। इच्छुक व्यक्तियों से अनुरोध है कि वे पिपरिया में खुली निलामी के लिए उपस्थित हो सकते है या इस पर किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।

कलेक्टर, कबीरधाम के आदेशानुसार नर्मदा कुण्ड सर्वराकार बालागीर पिता भुवनगीर के नाम दर्ज कुल 37.05 एकड़ (14.992 हेक्टेयर) कृषि भूमि की नीलामी की जाएगी। नीलामी की आरंभिक राशि बाईस लाख पांच सौ रुपये निर्धारित की गई है, जिसमें भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्तियों को दो लाख रुपये की अमानत राशि 17 जून 2025 की संध्या 5 बजे तक डिमांड ड्राफ्ट के रूप में तहसील कार्यालय, पिपरिया में जमा करना अनिवार्य होगा। सफलतम बोलीदार को नीलामी राशि का 10 प्रतिशत अनुबंध के साथ जमा करना होगा तथा शेष राशि को चार समान किश्तों में एक वर्ष के भीतर अदा करना होगा। भूमि केवल कृषि प्रयोजन के लिए ही दी जाएगी एवं इस पर अन्य किसी प्रकार का उपयोग प्रतिबंधित रहेगा। नीलामी की संपूर्ण प्रक्रिया न्यायालय कलेक्टर, कबीरधाम के आदेशानुसार होगी और किसी भी प्रकार के विवाद की स्थिति में कलेक्टर का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होगा। नीलामी के संबंध में शर्तों और दस्तावेजों का विस्तृत विवरण जिला कबीरधाम की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed