जांजगीर-चांपा, 27 नवम्बर 2025।  जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 02 दिसम्बर 2025 को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जांजगीर-चांपा लाईवलीहुड कॉलेज परिसर जॉजगीर में प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के नियोजक गुडलक किसान ट्रैक्टर जांजगीर द्वारा सेल्स एक्जिक्टिव 10, फाईनेंस मैनेजर 04 एवं कंप्यूटर ऑपरेटर 02, पदों पर एवं बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी सर्विस, रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड के 100 पदों पर भर्ती की कार्यवाही की जावेगी। पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता कक्षा 10वीं से स्नातक तक निर्धारित की गई है। चयनित उम्मीदवारों का कार्यक्षेत्र जांजगीर चांपा, रायपुर एवं सिलतरा रहेगा। उक्त पदों के लिए वेतनमान 8000 से 18000 रुपए निर्धारित की गई है एवं महिला एवं पुरुष दोनों पात्र होगें। प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने मूल प्रमाण पत्रों के साथ स्वयं उपस्थित होकर कैंप में भाग ले सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय जांजगीर-चांपा से भी संपर्क किया जा सकता है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।