बोड़ला – कार्यालायीन समय में पुलिस चौकी सूना मिला | मामला पुलिस चौकी पोड़ी का है |दिनांक 10 अगस्त 2026 को अपरान्ह 02 : 45 बजे सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम जब अपने सामान्य दौरे में पुलिस चौकी पोड़ी पहुँची तो उसने देखा कि सिर्फ एक पुलिसकर्मी को छोड़कर वहाँ कोई भी मौजूद नहीं था | जब हमारे द्वारा उस मौजूद पुलिसकर्मी का परिचय पूछा गया तो उसने अपना नाम नरेंद्र चंद्रवंशी बताया |हमारे द्वारा जब मोबाइल फोन से चौकी प्रभारी साव से संपर्क किया किया तो उनके द्वारा फोन नहीं उठाया गया |जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत ग्राम पोड़ी आता है | यह एक ग्राम पंचायत है | यह ग्राम कवर्धा – बिलासपुर और जबलपुर जाने वाली सड़क के किनारे स्थित है एवं जिला मुख्यालय कवर्धा से लगभग 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | यह पुलिस चौकी थाना बोड़ला के अधीन है |यहाँ यह उल्लेख करना जरूरी है कि जिले में जितेंद्र कुमार यादव पुलिस अधीक्षक है और इन्होंने हाल ही में अपना पदभार ग्रहण किया है | वर्तमान में हिंदी महिना सावन चल रहा है | सावन महिना अभी इसलिए बहुत अधिक महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि इस महीने में भगवान शिव के भक्त भारी संख्या में आना – जाना करते है | इस वजह से सड़क में बहुत अधिक यातायात का दबाव रहता है | शिव भक्तों के लिए पोड़ी मार्ग महत्वपूर्ण मार्गो में से एक मार्ग है |यातायात का भारी दबाव होने से कभी भी और किसी भी रुप में दुर्घटना घट सकती है और अप्रिय स्थिति निर्मित हो सकती है | ऐसे महत्वपूर्ण एवं नाजुक समय में पुलिस चौकी से पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की गैरमौजूदगी पुलिस की कार्य प्रणाली पर प्रश्न खड़े तो कर ही रहा है साथ ही कार्य के प्रति लापरवाही को भी उजागर कर रहा है |Post navigationआजादी के उत्सव में आत्मनिर्भरता की झलक, ‘जय माता दी’ समूह के उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र कार्यक्रम अधिकारी बी. एल. मेहरा एवं तकनीकी सहायक रेणु बुनकर के कार्यशैली की पोल खोल रहा है यह निर्माण | अर्धनिर्मित हालत में खड़ा है आँगनबाड़ी केन्द्र क्रमांक 01 का भवन | मामला ग्राम मोहगांव का | बच्चों एवं महिलाओं के हितों से नहीं है मोह | लोकपाल संजय श्रीवास्तव एवं सामाजिक अंकेक्षक ई. अधिकारी हैं दुर्गेश यादव |