पंडरिया – अर्धनिर्मित हालत में आज आँगनबाड़ी भवन खड़ा है | इस भवन के पूर्णनिर्मित नहीं होने से ग्राम की महिलाएं एवं छोटे बच्चें आज शासन ने मिलने वाले लाभ से वंचित हो रहे हैं |यह मामला ग्राम मोहगांव का है | सबसे पहले हम अपने पाठकों को ग्राम मोहगांव के बारे में बता दे कि यह एक ग्राम पंचायत है जो जिला कबीरधाम के जनपद पंचायत पंडरिया के अंतर्गत आता है | जिला मुख्यालय कवर्धा से इसकी दूरी लगभग 25 – 27 किलोमीटर है |दिनांक 13 अगस्त 2026 को सुपर समर्थन की चिठ्ठी की टीम को जब अपने विश्वसनीय सूत्र से जानकारी मिली कि ग्राम मोहगांव में आँगनबाड़ी केन्द्र भवन पूरा नहीं बना है और आज अर्धनिर्मित हालत में खड़ा है तो निर्माण स्थल पर जाकर देखने से निर्माण से जुड़ी कई बातें और वास्तविकता सामने आई | केन्द्र क्रमांक 01 हेतू इस आँगनबाड़ी भवन का निर्माण किया जा रहा है | दिनांक 02 जून 2025 को इस भवन के निर्माण हेतू 11.69 लाख रुपए जैसी बड़ी राशि की प्रशासनिक स्वीकृति मिली है | कुल राशि 11.69 लाख रुपए में 08 लाख रुपए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना की , 02 लाख रुपए आई सी डी एस मद की और 01.69 लाख रुपए महिला एवं बाल विकास मद की है |इस निर्माण कार्य को 03 सितंबर 2025 को प्रारंभ किया गया है परंतु कार्य पूर्णता दिनांक को नागरिक सूचना पटल में नहीं लिखा गया है और इस तरह से निर्माण कार्य के पारदर्शिता पर पर्दा डाला गया है | इसी तरह से मानव दिवसों की प्रावधानित एवं सृजित दोनों जानकारी को खाली छोड़ दिया गया है | श्रमिक दर प्रति दिवस 261 रुपए है | सरपंच ग्राम पंचायत मोहगांव को कार्य एजेंसी बनाया गया है | इस भवन के निर्माण हेतू अभी तक मात्र 01.50 लाख रुपए प्राप्त होना बताया गया |आज लगभग 11 – 12 महीने बीत रहे है परंतु निर्माण कार्य अभी तक अधूरा है | अगर सही समय में यह भवन बनकर तैयार हो जाता तो इसमें आँगनबाड़ी का संचालन होते रहता और ग्राम के छोटे बच्चों एवं महिलाओं को शासन के कल्याणकारी योजनाओ का लाभ मिलते रहता |Post navigationकार्यालायीन समय में नदारत मिले पुलिसकर्मी | सादे कपड़े में मौजूद था सिर्फ एक पुलिसकर्मी | चौकी प्रभारी एल. एन. साव की भी नहीं थी मौजूदगी | मामला पुलिस चौकी पोड़ी का | स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं