मुंगेली, 06 अगस्त 2025। राज्य सरकार सड़क सुरक्षा को लेकर गंभीर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पशुओं की आवाजाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसके परिपालन में कलेक्टर कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। जारी पत्र के अनुसार राज्य के मुख्य मार्गों एवं नगरीय क्षेत्रों में सड़कों पर पशुओं की आवाजाही के कारण होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम सुनिश्चित किए जाने हेतु सुनियोजित रणनीति बनाने तथा तत्काल प्रभावी कार्यवाही किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।गौरतलब है कि 22 जुलाई को आयोजित बैठक में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों पर आवारा मवेशियों की उपस्थिति को लेकर चिंता जताई गई थी। इसके बाद मुख्य सचिव के मार्गदर्शन में संबंधित विभागों को एसओपी के तहत सख्त कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं। प्राप्त निर्देश के अनुसार, राष्ट्रीय राजमार्गों व प्रमुख सड़कों से मवेशियों को हटाने और 24×7 पेट्रोलिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु कृषि, पशुपालन विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, सीएमएचओ, सभी नगरीय निकाय सीएमओ, जनपद पंचायतों के सीईओ, तहसीलदारों एवं पंचायतों को निर्देशित किया गया है। मुख्यमंत्री के निर्देशों का पालन करते हुए कलेक्टर मुंगेली कुन्दन कुमार ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने कहा है। Post navigationशासकीय स्कूलों के परीक्षा परिणाम सुधारने की दिशा में जिला प्रशासन की बड़ी पहल धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान