मुंगेली, 29 मई 2025 । सुशासन तिहार अंतर्गत समाधान शिविर 30 मई को मुंगेली विकासखंड के ग्राम छतौना में थाना के पास स्कूल परिसर में आयोजित होगा। इसमें फरहादा, खम्हरिया, छतौना, बिरगहनी, बिरगांव, भथरी, पदमपुर, केशरूवाडीह, दाउकापा, कुरानकापा, ठाकुरकापा, सेमरचुवा, खाम्हीकुर्मी, फुलवारी, झझपुरीखुर्द सहित 15 ग्राम पंचायतों को शामिल किया गया है। शिविर के सफल आयोजन हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग मुंगेली के कार्यपालन अभियंता जितेन्द्र देवागंन को नोडल अधिकारी और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी के. पी. घिडोरे को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। समाधान शिविर में आवेदकों की मांगों एवं समस्याओं के निराकरण के संबंध में जानकारी दी जाएगी। इसके साथ ही आमजनों से नया आवेदन भी लिया जाएगा।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।