मुंगेली, 10 अक्टूबर 2025 । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पथरिया में कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था में संचालित व्यवसायों इलेक्ट्रिशियन, कोपा, फिटर एवं वेल्डर में गत वर्ष मुख्य परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रशिक्षणार्थियों द्वारा मनोरंजन सास्ंकृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद प्रतिनिधि बलराम जायसवाल, आहरण एवं संवितरण अधिकारी संजय एस. आगलावे, संस्था प्रमुख सुश्री हेमपुष्पा, प्रशिक्षण अधिकारीगण शरद साहू, अमित कुमार विश्वकर्मा, रवि कुमार मारकण्डे, मनोज एवं मोक्ष कुमार सहित बड़ी संख्या में संस्था के प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।