बेमेतरा, 2 जून 2026:- सुशासन तिहार के अंतर्गत 3 जून को जनपद पंचायत बेमेतरा के ग्राम पंचायत बैहरसरी और जनपद पंचायत साजा के ग्राम पंचायत गाड़ाडीह में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया है। यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक आयोजित होगा।शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों से संबंधित आवेदन प्राप्त कर उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान करने एवं पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से लाभान्वित करने की कार्यवाही भी की जाएगी। जिला प्रशासन ने संबंधित वार्डों के नागरिकों से निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर शिविर का लाभ उठाने की अपील की है ।Post navigationडीईएलईडी प्रवेश परीक्षा-2026 के लिए जिले में सभी तैयारियां पूर्ण पीएम स्वनिधि योजना के 6 साल पूरे, नगरीय निकायों में 30 जून तक आयोजित किए जाएंगे स्वनिधि महोत्सव और लोक कल्याण मेला