बिलासपुर, 11फरवरी,2026 । वर्ष 2025-26 में स्वीकृत प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कुछ हितग्राहियों द्वारा आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया गया था।जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल के निर्देश पर ग्राम पंचायत द्वारा लगातार समझाइश व प्रेरणा दिए जाने के बाद हितग्राहियों ने अपने आवास निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। तखतपुर ब्लॉक के ग्राम भरारी के हितग्राही विजय कुमार उजागर, पिता नारायण प्रसाद उजागर का आवास वर्ष 2025-26 में स्वीकृत हुआ था। प्रारंभ में उनके द्वारा प्लिंथ स्तर तक का कार्य भी पूर्ण नहीं किया गया था। बार-बार समझाइश देने के बाद अब उन्होंने निर्माण कार्य प्रारंभ कर केंद्र स्तर तक कार्य पूर्ण कर लिया है। आवास निर्माण कार्य में उनकी रुचि एवं सक्रियता को देखते हुए ग्राम पंचायत सचिव, सरपंच, पंचगण तथा आवास मित्र द्वारा उन्हें श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार अन्य हितग्राही दीना राम यादव, सावित्री बाई, कमलेश निर्मलकर, बलि राम,सरस्वती इन सभी हितग्राहियों द्वारा लगभग 3 से 4 माह से बंद पड़े आवास निर्माण कार्य को प्रेरित किए जाने के बाद शुरू किया गया है। ग्राम पंचायत द्वारा इन सभी का उत्साहवर्धन करते हुए श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर सम्मानित किया गया। पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी हितग्राहियों को समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु निरंतर मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे शीघ्र ही अपने पक्के आवास में निवास कर सकें।

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।