कबीरधाम – आज दिनांक 17/04/2025 को ग्राम छपरी में जारी तीन दिवसीय नवधा रामायण का दूसरे दिन का कार्यक्रम हुआ | इस कार्यक्रम की आयोजन समिति जय माँ दुर्गा मानस मंडली ग्राम छपरी है | उल्लेखनीय है कि यह धार्मिक कार्यक्रम बीते बुधवार को प्रारंभ हुआ है एवं इसका समापन दिन शनिवार को होगा | आज इस कार्यक्रम का दूसरा दिन था | जिसमे ग्राम समनापुर से आई मानस मंडली ने अपनी शानदार धार्मिक प्रवचन एवं सुंदर भजन की प्रस्तुति दी |
आपको बता दे कि यह ग्राम ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल भोरमदेव मन्दिर के बहुत करीब है | यह ग्राम जनपद पंचायत बोड़ला के अंतर्गत है एवं जिला मुख्यालय कबीरधाम से लगभग सोलह किलोमीटर की दूरी पर स्थित है | मानस मंडली समनापुर के कार्यक्रम प्रस्तुति उपरांत उस मंडली के सदस्यों को श्रीफल देकर सम्मान किया गया | इसके बाद भगवान् की आरती की गई | आरती में समाजसेवी सुजीत गुप्ता एवं आरनव गुप्ता सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे | आरती पश्चात भजन की प्रस्तुति दी गई | जिसमें कई लोगों का योगदान रहा | इस कार्यक्रम के आयोजन मंडली द्वारा भंडारे का भी आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालू प्रसादरूपी भोजन ग्रहण कर रहे है |
इस धार्मिक कार्यक्रम में ग्राम के निवासी, आसपास ग्रामों के ग्रामीण सहित भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।