बेमेतरा 22 मई 2025/ जिला बेमेतरा के नगरीय निकायों व ग्राम पंचायतों में सुशासन तिहार 2025 के तृतीय चरण में समाधान शिविरों का आयोजन 05 मई 2025 से 31 मई 2025 के मध्य कलस्टरवार किया जा रहा है।

कल 23 मई को बेमेतरा सहित बेरला और साजा विकास खंड के ग्राम पंचायत में शिविर आयोजित होंगे । बेमेतरा विकासखंड के ग्राम बाबामोहतरा में हायर सेकेण्डरी स्कूल, में आयोजित होगा । इस क्लस्टर में बाबामोहतरा सहित 10 ग्राम पंचायत भोईनाभांठा, पिपरभट्ठा, ढारा, छितापार, भैंसा, भनसुली, नवागांव खु., बहेरा कु.. कुसमी शामिल है । वही बेरला में शास. ग्राम पंचायत खुडमुडा में उच्च. मा. शाला में आयोजित होगा । उसमे खुडमुडा सहित 13 ग्राम पंचायत आंनदगांव, चेटुवा, अछोली, बारगांव, जमघट, बलौदीकला, तेलगा, भरदा, मुड़पारकला,, लावातरा ढ़ा, सिलघट (भी), सुरहोली को शामिल किया गया है।

इसी प्रकार साजा विकासखंड के सुवरतला (नवागांवगहीरा) के हाई स्कूल, में समाधान शिविर आयोजित होगा । इसमें नवागांव गहिरा सहित 11 ग्राम पंचायत पिपरिया, बीजागोड़, खैरी, केहका, बिरनपुर, ढाप, कोंगियाकला, बोरतरा, भरदालोधी, मासुलगोदी के लोग शामिल होंगे ।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।