दुर्ग। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी के निर्देशन में आज एडीएम अरविंदएक्का एवं डिप्टी कलेक्टर हितेश पिस्दा ने जनदर्शन में बड़ी संख्या मेंपहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी। उन्होंने जनदर्शन मेंपहुंचे सभी लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और समुचित समाधान एवंनिराकरण करने संबंधित विभागों को शीघ्र कार्यवाही कर आवश्यक पहल करने कोकहा। जनदर्शन में आज 114 आवेदन प्राप्त हुए। वार्ड क्रमांक 52 बोरसीनिवासियों ने न्यू सुन्दर नगर वार्ड में सड़क निर्माण के लिए आवेदन दिया।उन्होंने बताया कि कदम प्लाजा के सामने न्यू सुन्दर नगर वार्ड 52 बोरसीकी सड़क बहुत खराब हो गई है। जगह-जगह सड़कों में गड्ढे होने के कारण पानीभरा रहता है। पैदल चलने वालों स्कूली बच्चों, बुजुर्ग नागरिकों कोआने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस पर एडीएम ने नगरनिगम दुर्ग को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा। वार्ड क्रमांक 38 सोमनी के निवासियों ने पट्टा प्रदाय करने आवेदन दिया।उन्होंने बताया कि पिछले साल लगभग 100 परिवारों को पट्टा प्रदान कियागया, परंतु कुछ परिवारों को पट्टा प्रदान नहीं किया गया। यह परिवार 70वर्ष से यहां जीवन-यापन कर रहें हैं। पट्टा प्राप्त नही होने के कारणप्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ भी नही मिल पा रहा है। इस पर आयुक्त नगरनिगम भिलाई-चरोदा को आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।स्वास्तिक कॉलोनीवासियों ने पहुंच मार्ग से अवैध कब्जा हटवाने की मांगकी। विगत कुछ वर्षो से शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर पहुंच मार्ग अतिक्रमितहोने के कारण आवागमन एवं परिवहन बाधित हो रहा है। बीमार को चिकित्सासुविधा देने के लिए एम्बुलेंस, स्कूल बसे एवं मूलभूत कार्यो में संलग्नवाहनों का आना-जाना मुश्किल हो गया है। स्थानीय स्तर पर संवाद के माध्यमसे समस्या के निराकरण हेतु प्रयास भी किया गया। इस पर एडीएम ने एसडीएमभिलाई को निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने को कहा।Post navigationनिर्वाचक नामावली पुनरीक्षण अंतर्गत दावा आपत्तियों प्राप्ति की अंतिम तिथि में किया गया संशोधन–दावा आपत्ति प्राप्ति की अंतिम तिथि अब 30 अक्टूबर 2024 महापौर बाकलीवाल की अध्यक्षता में हुई मेयर इन काउंसिल की बैठक, कईप्रस्ताव हुए पारित