दुर्ग। भारतीय जनता पार्टी के दुर्ग शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा है कि अपने आपको किसान हितैषी बताने और ढोंग करने वाली पिछली भूपेश सरकार धान खरीदी के राशि का भुगतान भी चार किश्तों में करती थी। वह राशि कभी किसानों के उपयोग में नहीं आ पाई। अभी जब एकमुश्त धान का पैसा किसानों के खाते में जा रहा है तो वह किसान आज घर बनवा रहा है तो कोई सामान खरीद रहा है, अन्य उपयोगी कामों में खर्च कर पा रहा है।

भाजपा विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी किसानों का पूरा धान 21 क्विंटल प्रति एकड़ 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदा जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार किसानों की पालनहार सरकार है और प्रदेश सरकार ने बिल्कुल स्पष्ट कहा है कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर पर खरीदेंगे। भाजपा ने यह कहा, वह करके दिखाया भी और आगे भी भाजपा की प्रदेश सरकार किसानों से किए गए वादे का पालन करने के लिए वचनबद्ध है। धान खरीदी की संपूर्ण राशि एकमुश्त देंगे। इसके साथ ही साथ दो वर्षों के धान के बकाया बोनस का देने का वादा भी पूरा कर दिया है।

पूरी स्पष्टता के साथ काम हो रहा है। 144 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी पिछले वर्ष हुई है और इस बार 160 हजार मीट्रिक टन धान की खरीदी की जाएगी। यह बहुत ही बड़ी खरीदी है और इस बहुत बड़ी खरीदी की व्यवस्था करनी है। श्री यादव ने कहा कि कांग्रेस ने हर विवाहित महिलाओं को महीना रुपए देने का वादा किया था, लेकिन पाँच वर्षों में पाँ रुपए तक नहीं दिए, 5 बरस तक पलटकर नहीं देखा, किसी से पूछा तक नहीं। परंतु भाजपा सरकार प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को उनके बैंक खातों में एक और दो तारीख को महतारी वंदन योजना के तहत 1000 रुपए की राशि पहुंचा रही है।

भाजपा शहर विधायक गजेंद्र यादव ने कहा कि चूंकि वर्षा काफी देर तक हुई है इस बार जिसे अभी भी जमीन में नमी है फिर भी इन सभी बातों का ध्यान रखते हुए किसान हितेषी प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने धान खरीदी 15 नवंबर से शुरू करने की घोषणा की है मैं माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।