बिलासपुर. प्रदेश की न्यायधानी से इंसानीयत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. बिलासपुर जिले के तोरवा थाना क्षेत्र में एक मवेशी के साथ अनैतिक कृत्य करने का सीसीटीवी फुटेज वायरल हो रहा है, जिसके बाद से इलाके में घटना को लेकर भारी आक्रोश है. वहीं हिन्दू और गौसेवक संगठनों ने पुलिस में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. जिसके बाद पुलिस ने एक अधेड़ व्यक्ति को हिरासत में लिया है.

बता दें, मामला लालखदान का है, जहां 55 वर्षीय कय्यूम का वीडियो वायरल हुआ. हिंदू और गौसेवक संगठनों ने इस घटना को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई. वीडियो सोशल मीडिया पर फैलते ही लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।