बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद स्कूल के बाथरूम में ई- रिक्शा चालक की खून से लथपथ लाश मिली है। मृतक के सिर पर पत्थर मारा गया था। मृतक रात में ई- रिक्शा चलाने निकला था, और सुबह उसकी रक्तरंजित लाश मिली है। घटना की सूचना पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। लिंगियाडीह राजकिशोर नगर निवासी सत्यनारायण यादव किराए के मकान में घर से अलग अकेले रहता था। वह ई-रिक्शा चलाता था। मंगलवार की सुबह चिंगराजपारा के अमरैया चौक स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल के अंदर बाथरूम में उसकी खून से सनी लाश पड़ी थी। सुबह स्कूल खुलने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों की मदद से युवक की पहचान ई-रिक्शा चालक के रूप में की, जिसके बाद उसके परिजन को बुलाया गया। Post navigationमवेशी के साथ अनैतिक कृत्य, अधेड़ आरोपी गिरफ्तार सीमांकन घोटाला: पटवारी को दो अलग-अलग रिपोर्ट प्रस्तुत करने के कारण निलंबित