मुंगेली, 18 जून 2025 । शासन के निर्देशानुसार जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ एवं गुणवत्तापूर्ण बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के मार्गदर्शन में जिले में पारदर्शी ढंग से युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया को अंजाम दिया गया, जिसके तहत 98 एकल शिक्षकीय शालाओं में 133 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। इस निर्णय से जहां शिक्षकों की उपलब्धता सुनिश्चित हुई है, वहीं विद्यार्थियों एवं पालकों में भी हर्ष का माहौल देखने को मिल रहा है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि युक्तियुक्तकरण के तहत 82 प्राथमिक शालाओं में 99 शिक्षकों की पदस्थापना की गई है। वहीं 07 पूर्व माध्यमिक शालाओं में 18 शिक्षक एवं 09 उच्च माध्यमिक शालाओं में 16 शिक्षकों को विधिवत काउंसिलिंग के माध्यम से नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के तहत जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र अचानकमार टाईगर रिजर्व के स्कूलों में भी शिक्षकों की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। यह कदम न केवल शिक्षकों के समुचित वितरण को सुनिश्चित करता है, बल्कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की पहुंच को भी मजबूत करता है। प्रशासन की इस पहल को जिलेभर में सराहा जा रहा है।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।