मुंगेली, 18 जून 2025 । जिले में शराब के अवैध निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार लोरमी विकासखण्ड के ग्राम कोदवामहंत में छापामार कार्रवाई करते हुए 07 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया गया है।

सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल ने बताया कि आबकारी उप निरीक्षक जयसिंह मरकाम के नेतृत्व में गठित टीम ने गत दिवस ग्राम कोदवामहंत में दबिश दी। मौके पर आरोपी जोहन सिंह मरावी से अवैध रूप से रखी गई कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में आबकारी विभाग के स्टॉफ मौजूद रहे।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।