​महराजपुर – छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ‘सरस्वती साइकिल वितरण योजना’ के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महराजपुर में भव्य साइकिल वितरण समारोह का आयोजन किया गया । इस गरिमामयी कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 9वीं की 54 छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं । नई साइकिल पाकर छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे।

​कार्यक्रम के मुख्य अतिथियों एवं विशिष्ट अतिथियों में भाजपा जिला महामंत्री नितेश अग्रवाल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नंद श्रीवास, लोकचंद साहू, चंदन पटेल, राजेश साहू, शाला विकास समिति के अध्यक्ष भीखम पटेल, ब्यासी लाल ओगरे, बहल श्रीवास, अंकित शर्मा, विमला गौरी शंकर, नरेश साहू एवं सुदर्शन कुंभकार विशेष रूप से उपस्थित रहे।

​समारोह को संबोधित करते हुए अतिथियों ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की यह योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने और ग्रामीण क्षेत्रों की छात्राओं को आवागमन की सुविधा प्रदान करने में मील का पत्थर साबित हो रही है । साइकिल मिलने से बालिकाओं का समय बचेगा और वे अधिक आत्मविश्वास के साथ अपनी पढ़ाई जारी रख सकेंगी।

​कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती शशिकला गुप्ता ने की। इस अवसर पर विद्यालय परिवार के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं कर्मचारी उपस्थित थे, जिनमें चंद्रशेखर चौधरी, टी. पी नायक, मुकेश ठाकुर, श्रीमती रंजना मिश्रा, श्रीमती गायत्री तिवारी, राजेश कुमार चंद्रवंशी, श्रीमती मधुरिमा सोनी, चरणजीत सिंह पहुजा, श्रीमती अल्का शर्मा, श्रीमती प्रियंका मेहरा, श्रीमती सीमा मरकाम, पूर्व सैनिक अब्दुल सईद खान, आशीष कुमार अग्रवाल, श्रीमती प्रीति पांडे, श्रीमती रामवती मरकाम एवं दसरू यादव शामिल रहे।

​समारोह में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। अंत में संस्था की प्राचार्या एवं शिक्षकों ने अतिथियों व ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed