दुर्ग। छत्तीसगढ़ लिपिक शासकीय कर्मचारी संघ के प्रांतीय आव्हान पर आज जिले के लिपिक साथी दोपहर कलेक्टर कार्यालय दुर्ग में अपर कलेक्टर अरविंद एक्का को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया।संगठन के उप प्रांताध्यक्ष सत्येन्द्र राजपूत एवम जिला अध्यक्ष नरसिंह पटेल ने संबोधन में कहा की लिपिकों की वेतन विसंगति चौधरी वेतनमान 1981 से भारी अंतर है। 40 सालों से लड़ाई जारी है। शासन द्वारा लिपिकों के मांग को अनदेखी कर केवल विभिन्न समिति कभी ब्रम्हस्वरूप समिति, डी एन तिवारी समिति, कभी पिंगुआ समिति गठित कर आश्वाशन ही दिया गया। कोई वेतन विसंगति दूर नहीं की गई।इससे लिपिकों में भारी आक्रोश है। ज्ञापन के बाद अगले चरण में सत्ता पक्ष के विधायकों, मंत्रियों को भी ज्ञापन देकर उनका ध्यान आकृष्ट कराया जावेगा। समय रहते लिपिकों की मांग पूरी नहीं होती तो आगामी समय में सभी लिपिक एकजुट होकर हड़ताल करने बाध्य होंगे। हड़ताल से शासन, नागरिकों के कार्य निश्चित ही बाधित होंगे, जिसके लिए सरकार ही उत्तरदायी होगी।प्रमुख मांगों में_ (1) लिपिक वेतन सुधार अंतर्गत सहायक ग्रेड 3 को 1900 के स्थान पर 2400_ सहायक ग्रेड 2 को 2400 के स्थान पर 2800_ सहायक अधीक्षक, सहायक ग्रेड 1, लेखापाल को 4200 एवम_अधीक्षक, मुख्यलिपिक को 4500 दिए जाने(2) पदनाम परिवर्तन करने।(3) परीविक्षा अवधि समाप्त करने।(4) नवीन सेटअप में लिपिकों के हित, पद पुनरीक्षित करने।(5) विभागीय परीक्षा जिला स्तरीय किए जाने एवम (6)लिपिकों का दायित्व और कर्तव्य निर्धारित करने आदि की मांग शासन के समक्ष रखी गई है।Post navigationकलेक्टर ने राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस जम्बुरी के सफल आयोजन के लिए विभागों का माना आभार आईआईटियन्स ने वैश्विक स्तर पर विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में बनाई अपनी विशेष पहचान- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु