दुर्ग | कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में जिले में खेलो इंडिया लघु केंद्र मर्रा पाटन में संचालित है।उक्त केंद्र से जूनियर वर्ग में 4 बालिकाओं कु. गणेश्वरी सपहा, कु. जिज्ञासा यादव, कु. ऐश्वर्या यादव, कु. जानवी नेताम एवं 1 बालक खुमान साहू का चयन राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। जिले के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के सहायक संचालक विलियम लकड़ा से मिली जानकारी के अनुसार राज्य कबड्डी संघ द्वारा 22 से 24 नवम्बर 2024 को जिला कवर्धा में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।प्रतियोगिता के लिए जिले का दल आज रवाना हुआ है। दल को प्रशिक्षक भरतलाल ताम्रकार एवं संतोष कुमार यादव पीटीआई मर्रा के ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी है।Post navigationशिक्षा ही एकमात्र माध्यम है जो आदिवासियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाएगा -अंतर सिंह आर्य योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन कर आम जनता को करें लाभान्वित -सांसद विजय बघेल