कवर्धा : भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती 14 अप्रैल को जिला स्तरीय सामाजिक समरसता कार्यक्रम का आयोजन जिला पंचायत कबीरधाम में दोपहर १:३० बजे से किया जाएगा। इस अवसर पर संविधान की प्रस्तावना का वाचन सभी अतिथियों द्वारा किया जावेगा । डॉ अंबेडकर जी के व्यक्तित्व एवम प्रेरणादायी जीवन पर आमंत्रित अतिथियों द्वारा चर्चा भी की जाएगी । महान व्यक्तिव डॉ अम्बेडकर जी के मंशा एवम सोंच अनुरूप आज समाज के हर वर्ग को सम्मानपूर्वक विकास का अवसर मिल रहा है ।इसी क्रम में जिले के सभी समाज प्रमुखो को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है, समाज में समरसता बढ़ाने में इन महानुभावों के योगदान को सम्मानित करने का कार्यक्रम भी रखा गया है ।इसके साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण में उल्लेखनीय कार्य करने वाले आवास एम्बेसडरो का भी सम्मान होगा।

इसके साथ ही ग्रामीण जनता को ग्राम पंचायत में ही हर प्रकार की डिजिटल व बैंकिंग सुविधा मुहैया कराने के लिए जिले के 40 ग्राम पंचायतो में अटल पंचायत डिजिटल सुविधा केंद्र की स्थापना का मेमोरेंडम आफ अंडरस्टैंडिंग(एमओयु) ग्राम पंचायत सरपंच एवं संबंधित कॉमन चॉइस सेंटर के बीच में संपन्न कराया जाएगा ।

उल्लेखनीय है कि सामाजिक समरसता कार्यक्रम के अवसर पर प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी एवं उपमुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं माननीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग विजय शर्मा जी वर्चुअल रूप से कार्यक्रम में जुड़कर सभा को संबोधित करेंगे।

जिले जल संचयन की महत्ता, भूमिगत जल स्तर को बढ़ाने के संबंध में भी चर्चा की जाएगी ।

प्रधान मंत्री आवास योजना वंचित हितग्राहियों के शत प्रतिशत सर्वे सुनिश्चित करने के लिए १५ से ३० अप्रैल तक “ मोर दुवार- साय सरकार” कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया जावेगा ।

अवसर पर अन्य जनप्रतिनिधि गणो के साथ कलेक्टर कबीरधाम गोपाल वर्मा सहित लाभार्थी व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहेंगे।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।