बेमेतरा, 15 जून 2025:- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा आयोजित सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा आज जिले में सफलतापूर्वक एवं शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। यह परीक्षा एक पाली में सुबह 10:00 बजे से 12:15 बजे तक आयोजित की गई, जिसमें कुल पंजीकृत 5185 परीक्षार्थियों में से 3722 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार जिले में उपस्थिति दर 71.78 प्रतिशत रही, जबकि 1463 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।

परीक्षा के लिए जिले में कुल 19 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। परीक्षा की निगरानी एवं सफल संचालन हेतु जिला प्रशासन ने दो उड़नदस्ता दल और एक-एक ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी। उड़नदस्ता दलों ने परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

समन्वय संस्था पं. जवाहर लाल नेहरू शासकीय कला एवं विज्ञान महाविद्यालय, बेमेतरा के वरिष्ठ प्राध्यापक ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों में पूर्व तैयारियों के तहत परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से सम्पन्न हुई। सभी केन्द्रों पर एक दिन पूर्व ही वीक्षक व ऑब्जर्वरों की ब्रीफिंग ली गई थी | परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र के साथ मूल फोटो पहचान पत्र अनिवार्य था। परीक्षा केन्द्रों में सुबह 10:00 बजे के बाद किसी को प्रवेश नहीं दिया गया। मोबाइल, कैलकुलेटर व अन्य डिजिटल डिवाइस पर पूर्ण प्रतिबंध रहा।

पं. जवाहरलाल नेहरू कॉलेज बेमेतरा मे 600 में से 437 उपस्थित, कन्या महाविद्यालय बेमेतरा: 360 में से 270, बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बेमेतरा: 360 में से 266, ज्ञानोदय पब्लिक स्कूल: 360 में से 277, आत्मानंद हिंदी माध्यम विद्यालय: 360 में से 272, आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय: 300 में से 233, सरस्वती शिशु मंदिर: 180 में से 130, पॉलिटेक्निक बेरला: 300 में से 186, नवीन महाविद्यालय बेरला: 300 में से 199, कन्या विद्यालय बेरला: 240 में से 154 | जिले में ADEO परीक्षा पूर्ण अनुशासन, पारदर्शिता और प्रशासनिक समन्वय के साथ सम्पन्न हुई। उड़नदस्ता दलों, समन्वय संस्था, केन्द्राध्यक्षों, ऑब्जर्वरों एवं प्रशासनिक अधिकारियों के सहयोग से परीक्षा शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई |

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।