कवर्धा, 06 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 05 नवीन चिकित्सा महाविद्यालयों (दन्तेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, मनेन्द्रगढ़ एवं कुनकुरी-जशपुर) के लिए स्वीकृत तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कबीरधाम में संविदा नियुक्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। उक्त पदों के अंतर्गत मेडिको सोशल वर्कर (03 पद), स्टेनोग्राफर ग्रेड-3 (01 पद), तकनीशियन (10 पद), सहायक ग्रेड-3 (01 पद) तथा डिसेक्शन हॉल अटेंडेंट (01 पद) शामिल हैं। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 06 मई 2026 से 13 मई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से संबंधित विस्तृत विज्ञापन, आवेदन की प्रक्रिया, श्रेणीवार रिक्त पदों का विवरण, आवश्यक अर्हताएं, आयु सीमा, नियम एवं शर्तों की जानकारी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट तथा नोडल चिकित्सा महाविद्यालय राजनांदगांव की वेबसाइट पर उपलब्ध है। Post navigationनवनिर्मित शवदाह संस्कार का जगह बना धान भूसा एवं बोरी रखने की जगह | बहुत नजदीक में संचालित होता है शासकीय धान खरीदी केंद्र | मामला ग्राम सरईसेत का | सुशासन तिहार बना राहत का माध्यम: आवेदन मिलते ही हुआ नलकूप खनन