मुंगेली, 20 जून 2025 । कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत जनमन आवासों की प्रगति की समीक्षा जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रभाकर पाण्डेय द्वारा की गई। समीक्षा बैठक में संबंधित ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव, आवास मित्र, नोडल अधिकारी एवं जनपद पंचायत के सीईओ शामिल हुए।बैठक में बताया गया कि जनमन आवास योजना के अंतर्गत वर्तमान में जिले के 19 ग्रामों में कुल 1017 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रदान की गई है। योजना की प्रगति को गति देने के लिए हितग्राहियों से नियमित संपर्क कर निर्माण कार्यों की निगरानी के निर्देश दिए गए।जिला पंचायत सीईओ ने स्पष्ट किया कि शासन की मंशानुसार पात्र हितग्राहियों को समयबद्ध रूप से आवास उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसके लिए पंचायत स्तर पर समन्वय बनाकर निर्माण कार्यों की नियमित समीक्षा की जा रही है। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता, समय-सीमा और पारदर्शिता सुनिश्चित करने पर बल देते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें एवं हितग्राहियों को तकनीकी सहयोग सतत रूप से देते रहें। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद रहे । Post navigationजिला एवं सत्र न्यायाधीश, कलेक्टर और एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण सड़क सुरक्षा, खनिज प्रबंधन, नशा मुक्ति और पशु संरक्षण पर प्रशासन सख्त