मुंगेली, 18 जून 2025 । शासकीय स्कूलों में संचालित मध्यान्ह भोजन योजना की गुणवत्ता बनाए रखने और बच्चों को सुरक्षित एवं पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बीआरसी कार्यालय, पथरिया में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षा एवं कल्याण समिति द्वारा आयोजित इस प्रशिक्षण में पथरिया विकासखण्ड के विभिन्न शासकीय विद्यालयों में कार्यरत लगभग 30 रसोइयों ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रशिक्षक अभिजीत शर्मा ने रसोइयों को भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता के मानक, खाद्य पदार्थों के रखरखाव और सुरक्षित तरीके से भोजन निर्माण की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने विशेष रूप से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत से पहले भोजन कक्ष की साफ-सफाई, मेनू के अनुसार पौष्टिक और संतुलित भोजन की उपलब्धता तथा रसोइयों की व्यक्तिगत स्वच्छता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। इस दौरान में खाद्य सुरक्षा अधिकारी पुष्पा खाखा, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पी.एस. बेदी, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी यतेन्द्र भास्कर सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।