मुंगेली, 21 जून 2025 । अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जिला न्यायालय परिसर में न्यायाधीशगण, न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक योगाभ्यास कर योग दिवस मनाया गया। जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिजा देवी मेरावी, राजीव कुमार (फैमिली कोर्ट), अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश राकेश कुमार सोम, द्वितीय व्यवहार न्यायाधीश वरिष्ठ श्रेणी दीपक कुमार शर्मा, कनिष्ठ श्रेणी के व्यवहार न्यायाधीश कु. नारायण कच्छप, चीफ एलएडीसीएस टीकम चंद्राकर, अधिवक्ता संघ के पदाधिकारीगण, न्यायालय के अधिकारी व कर्मचारीगणों ने योग के विभिन्न आसनों का उत्साहपूर्वक योगाभ्यास किया।

जिला एवं सत्र न्यायाधीश मेरावी ने कहा कि योग दिवस के आयोजन का उद्देश्य समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाना तथा मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है। आज की तेज़ रफ्तार ज़िंदगी में योग आत्मिक शांति और सन्तुलन बनाए रखने में सहायक है। उन्होंने सभी लोगों को नियमित योग करने प्रेरित किया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण मुंगेली की सचिव कंचन लता आचला ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखने का बल्कि मानसिक तनाव को कम करने का भी एक प्रभावशाली साधन है। कार्यक्रम का समापन शांतिपाठ के साथ हुआ, जिसमें सभी प्रतिभागियों ने भविष्य में नियमित रूप से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

 

 

 

 

 

Avatar photo

By Shailendra Gupta

supersamarthankichitthi.in छत्तीसगढ़ आधारित न्यूज़ पोर्टल है, जो राजनीति, शिक्षा, खेल, मनोरंजन और स्थानीय खबरों की ताज़ा व विश्वसनीय जानकारी प्रदान करता है।

You missed