दुर्ग। छत्तीसगढ़ प्रदेश के उप मुख्यमंत्री अरुण साव के मुख्य आतिथ्य में आज चरौदा केभांठापारा वार्ड में 26 करोड़ 69 लाख रुपये लागत के 144 विकास कार्यों का लोकार्पण/भूमिपूजन संपन्न हुआ। जिसमें 23 करोड़ 29 लाख के 128 कार्योंका भूमिपूजन तथा 3 करोड़ 40 लाख के 16 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इसअवसर पर क्षेत्रीय विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा एवं दुर्ग ग्रामीणविधायक ललित चंद्राकर, नगर निगम के महापौर निर्मल कोसरे भीकार्यक्रम में सम्मलित हुए।समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नगरवासियों को विकास कार्यों के लिये बधाई एवंशुभकामनाये दी। उन्होंने कहा कि जब से प्रदेश में सरकार बनी है, इसके 10महीने के अंतर्गत 2 हजार 8 सौ करोड़ की राशि शहरों के विकास के लिए जारीकिया जा चुका है। शहर की प्रतिष्ठा प्रदेश से जुड़ा है। इसलिए हम शहरोंकी विकास को प्राथमिकता दे रहे है। उन्होंने कहा कि जो काम विगत सरकार के5 वर्षों में नहीं हुआ। सरकार बनते ही 12 दिनों में पूरा किया गया है।किसानों को 02 वर्षाे के बोनस राशि की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। मोदीजी के गारंटी के तहत महतारी वंदन अंतर्गत हितग्राही महिलाओं को 1000रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा गरीब परिवारों को18 लाख प्रधानमंत्री आवास उपलब्ध करायी जाएगी। 08 लाख हितग्राहियों कोप्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति मिल चुकी है। वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णु देव की सरकार में साय-साय विकास हो रहा है। उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि भिलाई चरौदा के विकास के लिए पैसे की कमी नहीं होगी।यहाँ के विकास को और तेज गति से बढ़ाना है, इसके लिए सरकार काम कर रहीहै। उन्होंने जनप्रतिनिधियों के मांग पर भिलाई-3 चरौदा में खेल मैदान केलिए एक करोड़ रुपये की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री साव ने अपने करकमलों से 25 हितग्राहियों कोप्रधानमंत्री आवास की चाबी सौंपी। प्रधानमंत्री स्व निधी योजना अंतर्गतलाभान्वित 4 महिला स्व सहायता समूह को राशि का चेक, 4 हितग्राहियों कोसिलाई मशीन तथा राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के विजेताप्रतिभागियों को मोमेंटों प्रदान किया।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेेवाड़ा ने कहा कि निगमवासियों केमांग के अनुरूप सरकार ने विकास कार्यांे की सौगातें दी है। उन्होंने कहाकि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सुशासन में मोदी जी की गारंटीपूरी हो रही है। विधायक कोर्सेवाड़ा ने निगम क्षेत्र अंतर्गतस्टेडियम निर्माण की ओर उप मुख्यमंत्री जी का ध्यान आकृष्ट किया। दुर्गग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा किआज निगम क्षेत्र में विकास की गंगा बहने जा रही है। यह सब क्षेत्र के जागरूक जनप्रतिनिधियों की विकास के प्रति समन्वय की भावना की देन है।समारोह को महापौर निर्मल कोसरे ने भी सम्बोधित किया। निगम आयुक्त दशरथ राजपूत ने कार्यक्रम में विकास प्रतिवेदन का वाचन किया। इसअवसर पर नगर निगम के पार्षदगण, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोगउपस्थित थे।Post navigationकिसान हितैषी बताने और ढोंग करने वाली पिछली भूपेश सरकार धान खरीदी पर कितने भी अफवाह फैला ले जनता नहीं मानेगी- गजेंद्र यादव जिला स्तरीय नार्को समन्वयन समिति,एनसीओआरडी में वीसी के माध्यम से शामिल हुए प्रभारी सचिव जिले में मादक पदार्थों के तस्करी की रोकथाम हेतु अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश